![]()
लखनऊ में अवध फाउंडेशन ‘परिवार एवं सामाजिक संबंधों का वर्तमान स्वरूप’ विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन करेगा। यह संगोष्ठी जानकीपुरम सेक्टर-एफ स्थित फाउंडेशन के कार्यालय सभागार में शाम 4 बजे से शुरू होगी। इसका मुख्य उद्देश्य बदलते समय में कमजोर होते पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम का मार्गदर्शन स्वामी धीरेन्द्र वशिष्ठ करेंगे। फाउंडेशन के अध्यक्ष सूरजदेव शुक्ल ने प्रेसवार्ता में बताया कि संगोष्ठी में कई वक्ता अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इनमें काशीनाथ पाण्डेय, जी.आर.पी. शुक्ल, शिवकुमार पाण्डेय और षष्ठ कुमार शुक्ल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार की बदलती भूमिका, सामाजिक चुनौतियों और रिश्तों में बढ़ती दूरियों पर गंभीर चर्चा करना है। परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई शुक्ल ने आगे कहा कि वर्तमान समय में परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, लेकिन बदलती जीवनशैली, बढ़ती व्यस्तता और सामाजिक विकृतियों के कारण पारिवारिक संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इन विषयों पर समाज को संवेदनशील बनाने और समाधान खोजने के लिए ऐसे संवाद आवश्यक हैं। संगोष्ठी में इस बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा कि पारिवारिक रिश्तों को कैसे मजबूत बनाया जाए। साथ ही, परिवारों में आपसी विश्वास और संवाद को कैसे बढ़ाया जाए तथा सामाजिक बुराइयों के प्रभाव को किस प्रकार कम किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा होगी। विशेषज्ञ इन विषयों पर अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे। प्रमुख गतिविधियां शामिल हैं सूरजदेव शुक्ल ने बताया कि यह आयोजन फाउंडेशन की नियमित सामाजिक गतिविधियों का हिस्सा है। उन्होंने भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जुलाई के अंत तक एक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। संस्था भविष्य में शिक्षा, बाल प्रतियोगिताओं, स्वास्थ्य शिविरों, नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे विभिन्न विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसका उद्देश्य समाज के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देना है।
Source link
अवध फाउंडेशन लखनऊ में संगोष्ठी करेगा:कमजोर होते पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर चर्चा