अपराध-अपराधियों पर निरंकुश थानाध्यक्ष चौबपुर लाइन हाजिर:दुष्कर्म-लूट और हत्या की वारदातों में नाकामी, CP ने मीटिंग में SHO वीरेंद्र की लगाई क्लास


वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों और अपराधों पर लगाम लगाने में निरंकुश इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर पर कार्रवाई की गाज गिरी। अधिकारियों को गुमराह करके अपराधियों की मदद के आरोपों के बीच शुक्रवार शाम पुलिस कमिश्नर ने थानाध्यक्ष चौबेपुर वीरेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया। बताया गया कि पिछले दिनों दुष्कर्म, लूट की वारदातों और एक किशोरी के अपहरण-बिक्री की वारदातों पर लापरवाह एसएचओ ने पुलिस की खूब फजीहत कराई। वीरेंद्र को क्राइम मीटिंग के बीच ही सीपी ने फटकार लगाई और क्लास लगाते हुए तत्काल ही लाइन में आमद कराने का आदेश दिया। वीरेंद्र कई थानों पर तैनाती के बावजूद असफल इंस्पेक्टर साबित हुए लेकिन अफसरों से गठजोड़ के बीच कुर्सी पाते रहे। कई बार विवादों में रहने वाले वीरेंद्र को शिवपुर से हटाया गया था। लेकिन इनकी शिकायतें मिलती रहीं। माना जा रहा है कि किशोरी के अपहरण और कानपुर में बेचने के मामले में लापरवाही वीरेंद्र सोनकर पर कार्रवाई की बड़ी वजह है और अब उनको चार्ज मिलना मुश्किल है। पिछलें दिनों एक पक्ष पर दबाव बनाकर युवकों पर फर्जी केस लिखने का भी आरोप लगा था। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सक्रिय पुलिसिंग के दिशा-निर्देश देते हुए नए इंस्पेक्टर की चौबेपुर में तैनाती कर दी है। जंसा में इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा को चौबेपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सीपी ने अपने पीआरओ सत्यजीत सिंह को थानाध्यक्ष जन्सा बनाया है। अभिषेक पाण्डेय को पुलिस लाइन से साइबर क्राइम थाना पर भेजा है। सीपी के एक्शन के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *