दावत-ए-इस्लामी हिंद ने पौधारोपण अभियान शुरू किया:गोपीगंज में 500 फलदार पौधे बांटे गए, पर्यावरण सुधार का लक्ष्य


भदोही में दावत-ए-इस्लामी हिंद के फलाही शोबा (जीएनआरएफ) ने पूरे भारत में एक व्यापक पौधारोपण अभियान शुरू किया है। इस मुहिम की शुरुआत शुक्रवार को गोपीगंज की जामा मस्जिद के बाहर की गई, जहाँ उद्यान विभाग के सहयोग से 500 फलदार पौधे वितरित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बेहतर बनाना, प्रदूषण को कम करना और देश को अधिक हरा-भरा बनाना है। यह पहल पर्यावरणीय स्थिरता और हरियाली को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीएनआरएफ) के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुहिम के तहत विभिन्न शहरों, कस्बों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हजारों छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। पदाधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा, देखभाल और नियमित रूप से पानी देने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे बड़े होकर मजबूत वृक्ष बन सकें। कार्यक्रम में मौजूद जिम्मेदारों ने पेड़ों के महत्व पर जोर दिया, कहा कि वृक्ष हमारे जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस मुहिम में सक्रिय रूप से भाग लें और कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण सुधार में अपना योगदान दें। इस अवसर पर इस्लाम के अंतिम पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा की हदीस भी सुनाई गई। कार्यक्रम में आशिक अत्तारी, जामा मस्जिद के इमाम अनीस कादरी, गौस रजा अत्तारी, नियाज़ अत्तारी, हबीबुर रहमान अत्तारी, गुलाम हबीब, मोहम्मद सैफ, अनस, खालिद, नुरुलैन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *