अमरोहा में भाजपा नेता की डेयरी पर छापा:खाद्य विभाग ने पनीर के नमूने लिए, गंदगी पर जताई नाराजगी, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी


अमरोहा जनपद के गजरौला में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार सुबह भाजपा नेता वीर सिंह की डेयरी पर छापा मारा। टीम ने डेयरी से पनीर के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। इस कार्रवाई से क्षेत्र के डेयरी संचालकों में हलचल मच गई। यह छापेमारी गजरौला की बस्ती स्थित डेयरी पर सुबह करीब साढ़े दस बजे की गई। विभाग को लखनऊ से प्राप्त सूचना के आधार पर डेयरी का निरीक्षण करने के निर्देश मिले थे। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में गंदगी और साफ-सफाई में गंभीर खामियां पाई गईं। अधिकारियों ने इन अनियमितताओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सहायक आयुक्त (खाद्य) राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि जब तक डेयरी परिसर में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वहां पनीर बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अनदेखी कर उत्पादन जारी रखने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने पनीर के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *