इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विभिन्न परास्नातक (PG) और विधि (Law) पाठ्यक्रमों की नई कटऑफ सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से एमए, एमएससी, एमकॉम, एलएलबी (ऑनर्स) और एलएलएम समेत कई पाठ्यक्रमों के लिए अभ्यर्थिय
.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करने की अपील की है। तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेज या शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

प्रमुख पाठ्यक्रमों की कटऑफ
एलएलबी (ऑनर्स) में अनारक्षित (UR) वर्ग के लिए 180 और एसटी वर्ग के लिए 136 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं। एलएलएम में यूआर के लिए 152, ओबीसी 144, एससी 136 और एसटी 118 अंक या उससे अधिक रखने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे।
एमए (प्राचीन इतिहास) में यूआर 176.7, ओबीसी 160, एससी 147.6 और एसटी 98 अंक तय किए गए हैं। एमए (अंग्रेजी साहित्य) में यूआर वर्ग के लिए 192 या उससे अधिक अंक की कटऑफ रखी गई है।
एमकॉम में यूआर 159.6, ओबीसी 142, ईडब्ल्यूएस 144.4, एससी 128 और एसटी 98 अंक निर्धारित किए गए हैं। एमएससी जूलॉजी में यूआर 220, ओबीसी 210, ईडब्ल्यूएस 209, एससी 198 और एसटी 107 अंक तय किए गए हैं। एमएससी फिजिक्स में यूआर 154, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस 136, एससी 110 तथा एसटी 66.5 अंक की कटऑफ जारी की गई है। एमएससी केमिस्ट्री में यूआर 140, एससी 91 और एसटी 34 अंक निर्धारित किए गए हैं।
एमए/एमएससी भूगोल में यूआर वर्ग के लिए 176 या उससे अधिक अंक निर्धारित किए गए हैं, जबकि सभी एसटी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए पात्र माना गया है। वहीं एमएससी फूड टेक्नोलॉजी और एमए पेंटिंग पाठ्यक्रम में सभी एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का अवसर दिया गया है।
10 जुलाई से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 10 जुलाई से निर्धारित पोर्टल पर अपने शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड कर समय से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन, दस्तावेज या शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।