![]()
प्रयागराज के रावतपुर क्षेत्र में 8 अक्टूबर (गुरुवार) की सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अपने काम पर जा रहे एक फाइनेंस कर्मी को विपरीत दिशा (गलत दिशा) से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खमरियासी (दम गड़ा) निवासी सुशील कुमार मौर्य के पुत्र अभिषेक कुमार मौर्य के रूप में हुई है। अभिषेक एक स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) में फाइनेंस कर्मी के पद पर कार्यरत थे। वे रोजाना की तरह 8 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे अपने काम पर निकले थे, तभी रावतपुर के पास यह हादसा हो गया। पिता ने की न्याय की मांग हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता सुशील कुमार मौर्य ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन और पुलिस से दोषी ट्रक चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
प्रयागराज में फाइनेंस कर्मी को ट्रक ने कुचला:स्वयं सहायता समूह में कार्यरत थे, फील्ड पर जाते समय हादसा; चालक गिरफ्तार