![]()
बागपत में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 10 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को आवागमन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवकाश के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय 10 जुलाई को बंद रहेंगे। फिलहाल अवकाश एक दिन के लिए घोषित किया गया है। मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार यादव ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय आदेश की अवहेलना करता है या बच्चों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बागपत में बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी:डीएम ने 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद करने के दिए आदेश