गुब्बारा छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते पदाधिकारी।
राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस व ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को केएन उडुपा सभागार में ‘वसुंधरा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीयता एवं
.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गुरुदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि “विद्यार्थी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा का भाव विकसित हो जाए तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।” उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

विद्यार्थी ही विकसित भारत निर्माण का आधार बनेगा
बतौर विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि छात्रशक्ति के सामर्थ्य, संगठन और राष्ट्र के प्रति उसके संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्रहित, शैक्षणिक गुणवत्ता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज का विद्यार्थी ही विकसित भारत के निर्माण का आधार बनेगा।

संबोधित करते वक्ता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्रवान, संस्कारित और उत्तरदायी नागरिकों का निर्माण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई के इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करता है।