जौनपुर में पहली बारिश के बाद ही जलभराव:जल निकासी व्यवस्था फेल, तहसील से अस्पताल तक पानी भरा


जौनपुर में मानसून की पहली बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। गुरुवार दोपहर हुई हल्की बारिश के बाद गांवों की कच्ची गलियों से लेकर तहसील, ब्लॉक और अस्पताल परिसरों तक में जलभराव हो गया। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन द्वारा महीनेभर पहले से जल निकासी संबंधी आदेश-निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि, जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया, जिसके परिणामस्वरूप यह स्थिति उत्पन्न हुई। गुरुवार को सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे बारिश शुरू हुई। लगभग 15 मिनट की इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मियांपुर चौकी के सामने का इलाका पूरी तरह जलमग्न हो गया। बारिश के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार को तापमान में वृद्धि हुई थी, लेकिन गुरुवार की बारिश ने मौसम को फिर से सुहावना बना दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *