कानपुर में ट्रेन से कटकर पति-पत्नी की मौत:लूप नंबर एक पर हुआ हादसा, आत्महत्या की आशंका


घाटमपुर: कस्बे के रेलवे स्टेशन के पास देर रात चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। यह हादसा रेलवे स्टेशन के लूप नंबर एक पर हुआ। स्टेशन मास्टर को रात करीब 9:15 बजे इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ चौकी प्रभारी एस.बी. सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और भीमसेन पुलिस को सूचित किया। भीमसेन थाने से सब-इंस्पेक्टर (एसआई) हेमंत सोलंकी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से एक आधार कार्ड मिला, जिस पर बारा दौलतपुर का पता दर्ज था। एसआई हेमंत सोलंकी के अनुसार, आधार कार्ड पर दिए गए पते पर पुलिस टीम भेजकर सत्यापन कराया गया। मृतकों की पहचान सुमित उर्फ उदय प्रकाश (लगभग 26 वर्ष) पुत्र रोहित कुमार, निवासी ग्राम गौरा, पोस्ट बारा दौलतपुर, और उनकी पत्नी ज्योति (लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि दोनों कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। एसआई हेमंत सोलंकी ने यह भी बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। फिलहाल, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *