बिजनौर में स्कूलों का समय बदला:बारिश के कारण कक्षा 8 तक के विद्यालय अब सामान्य समय पर खुलेंगे


बिजनौर में कक्षा आठ तक के विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। बारिश के कारण अब सभी बोर्ड के विद्यालय 9 जुलाई, 2026 से अपनी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कसाना ने बुधवार रात एक पत्र जारी कर जानकारी दी। इससे पहले, जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गर्मी और उमस को देखते हुए कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया था। यह आदेश अब वापस ले लिया गया है।
बीएसए सचिन कसाना द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि यह परिवर्तन जिलाधिकारी बिजनौर के 8 जुलाई, 2026 के अनुमोदन के क्रम में किया गया है। यह आदेश जनपद की भौगोलिक सीमा के अंतर्गत संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, मदरसा बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं पर लागू होगा। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब विद्यालय संचालन का समय संबंधित बोर्ड और विद्यालयों की अपनी समय-सारिणी के अनुसार ही होगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *