![]()
मेरठ के टीपीनगर इलाके में बुधवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जाता है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले पत्नी नाराज होकर मायके चली गई, जिसके बाद से युवक परेशान था। एसएचओ टीपीनगर अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मलियाना के गिरजाघर मोहल्ला में 30 वर्षीय अरविंद पुत्र स्व. ओम प्रकाश परिवार के साथ रहता चला आ रहा था। बुधवार सुबह वह दिल्ली रेलवे ट्रैक के निकट पहुंचा और वहां से गुजरी ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवाया। युवक की पत्नी मायके गई हुई थी
एसएचओ ने बताया कि अरविंद की शादी कुछ साल पहले पूजा नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद उनके परिवार में तीन बच्चे 6 वर्षीय मयंक, 5 वर्षीय विराट और 3 वर्षीय लड्डू हुए। बताया जाता है कि तीन दिन पहले अरविंद का पत्नी से पूजा से विवाद हुआ और वह नाराज होकर मायके चली गई। रेलवे ट्रेक के पास घूमता रहा अरविंद
बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह घर से निकल गया। परिवार को भनक तक नहीं लगी। वह सीधे रेल लाइन के निकट पहुंच गया। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अरविंद काफी देर तक ट्रेक के इर्द गिर्द घूमता रहा। इसी दौरान एक ट्रेन आ गए और वह उसके सामने कूद गया। दो भाई पहले हो चुके हादसे का शिकार
पुलिस ने बताया कि अरविंद ट्रेन के आगे कूदा या फिर चपेट में आया, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार- अरविंद के बड़े भाई राजेंद्र और रविंद्र की पहले मौत हो चुकी है। चौकाने वाली बात यह है कि दोनों ट्रेन की चपेट में आकर मरे थे। मां ने मौके पर पहुंचकर शव पहचाना
रेल के आगे युवक के कूदे जाने की सूचना पाकर टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पहचान ना होने के बाद उन्होंने शव मोर्चरी भिजवा दिया और मृतक के फोटो को आस पास के व्हाट्सअप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डलवा दिया। कुछ घंटे बाद ही मां थाने पहुंची और मृतक की पहचान अपने बेटे अरविंद के रूप में की।
Source link
पारिवारिक कलह में ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत:पत्नी के मायके जाने से चल रहा था नाराज, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार