एमडीए ने एक और अवैध बिल्डिंग पर लगाई सील:प्राधिकरण ने कहा-दीनदयाल नगर में SD हाउस का निर्माण अवैध,फायर एनओसी भी नहीं,यहा कोचिंग चलता था


मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सिविल लाइंस एरिया में दीनदयाल नगर में बनाए गए SD हाउस नाम की बिल्डिंग को सील कर दिया है। एमडीए पिछले करीब 15 दिन में 100 से अधिक अवैध बिल्डिंगों को सील कर चुका है।
एमडीए का कहना कि दीनदयाल नगर में आवासीय इलाके में भवन संख्या बीएम-23 पूर्व निर्मित था। लेकिन भवन स्वामी स्कॉलर डेन कोचिंग सेंटर के संचालक विवेक ठाकुर ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं की अपेक्षाओं के विरुद्ध स्थल पर पूर्व निर्मित लगभग 120 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भूतल, प्रथम तल, एवं द्वितीय तल पर निर्माण कर लिया गया। लेकिन स्थल पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। एमडीए अधिकारियों ने सीलिंग आदेश में कहा है कि, 26 जून 2026 को मुख्य अग्निश्मन अधिकारी मुरादाबाद की ओर से जारी किए गए पत्र में जानकारी दी गई कि इस संस्थान में आवश्यक अग्निश्मन एवं अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव है। सीलिंग आदेश में कहा गया है कि SD हाउस के नाम से बनी इस बिल्डिंग में कर्मचारियों, स्टाफ और विद्यार्थियों का नियमित आवागमन रहता है और यहां कार्य संचालित होता है। इस कारण अग्नि दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जनहानि की प्रबल संभावना है। MDA जेई को चलता मिला कोचिंग सेंटर
एमडीए अधिकारियों के अनुसार 4 जुलाई को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने इस बिल्डिंग का स्थलीय निरीक्षण करके दी अपनी रिपोर्ट में कहा कि, SD हाउस के नाम से बने दीनदयाल नगर के भवन संख्या बीएम-23 में अनाधिकृत रूप ये SD हाउस कोचिंग सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जेई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भवन स्वामी विवेक ठाकुर द्वारा संचालित एसडी हाउस कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों की मौजूदगी के कारण भीड़भाड़ बनी रहती है। जेई ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, व्यापक जनहित व सुरक्षा की दृष्टि से अनाधिकृत रूप से संचालित एसडी हाउस कोचिंग सेंटर को शीघ्र सील किया जाना आवश्यक है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर एमडीए टीम ने सील किया जेई की रिपोर्ट के आधार पर एमडीए के सक्षम प्राधिकारी ने 4 जुलाई को दीनदयाल नगर स्थित SD हाउस को सील करने के आदेश दिए। जिसके बाद एमडीए की टीम ने इस बिल्डिंग को सील कर दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *