Priya Punia Returns After 1.5 Years; Englands Tammy Beaumont Plays Final International Match

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Priya Punia Returns After 1.5 Years; Englands Tammy Beaumont Plays Final International Match

स्पोर्ट्स डेस्क30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रतिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। - Dainik Bhaskar

प्रतिका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

भारतीय महिला टीम की ओपनर प्रतिका रावल लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हो गई हैं। वे घुटने में चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट नहीं खेल पाएंगी। उनकी जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है।

दूसरी ओर, इंग्लैंड की बैटर टैमी ब्यूमोंट ने भी इस टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट खेले हैं।

टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट खेले हैं।

घुटने की चोट के कारण बाहर हुईं प्रतीका

25 साल की प्रतिका रावल पिछले सप्ताह टॉनटन में इंग्लैंड-ए के खिलाफ भारत-ए मैच के दौरान घुटने में चोटिल हो गई थीं। उनके घुटने में टांके लगे हैं, जिसके चलते वह लॉर्ड्स टेस्ट नहीं खेल पाएंगी। भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने उनके बाहर होने की पुष्टि की।

प्रिया पुनिया की डेढ़ साल बाद वापसी

प्रतिका की जगह प्रिया पुनिया को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारत-ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। वनडे सीरीज में 171 रन बनाकर वह टीम की सबसे सफल बैटर रहीं। प्रिया ने दिसंबर 2024 में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। अब करीब डेढ़ साल बाद उनकी टीम में वापसी हुई है।

प्रिया ने 12 वनडे खेले हैं।

प्रिया ने 12 वनडे खेले हैं।

टैमी ब्यूमोंट खेलेंगी आखिरी इंटरनेशनल मैच

इंग्लैंड की 35 साल की बैटर टैमी ब्यूमोंट ने घोषणा की है कि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। उन्होंने 2009 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था और 17 साल के करियर में 260 मैच खेले। महिला वनडे में उनके नाम इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 12 शतक दर्ज हैं। 2017 महिला वनडे वर्ल्ड कप में 410 रन बनाकर उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी जीता था।

टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला

ब्यूमोंट ने 2023 महिला एशेज में ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 208 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड की पहली महिला टेस्ट दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। वह इंग्लैंड की सिर्फ दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। संन्यास के बाद भी वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी।

लॉर्ड्स में पहला टेस्ट खेला जाएगा

भारत और इंग्लैंड के बीच महिला टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। यह लॉर्ड्स में खेला जाने वाला पहला महिला टेस्ट मैच होगा।

—————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कप्तान श्रेयस बोले- खराब प्रदर्शन, ऐसी हार स्वीकार्य नहीं:गंभीर ने सैमसन की वापसी के संकेत दिए; जानिए भारत की हार पर किसने क्या कहा?

टीम इंडिया को मंगलवार को टी-20 क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी। उसे इंग्लैंड ने तीसरे मैच में 125 रन से हराया। ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में 202 रन चेज कर रही टीम इंडिया सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.