![]()
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र स्थित हाजीपुरा में एक 21 वर्षीय युवक का शव बुधवार शाम 4 बजे नाले में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पुराना रसूलपुर निवासी अरुण पुत्र सरजू (21) के रूप में हुई है। अरुण किराना दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार रात कुल्फी लेने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार शाम करीब 4 बजे उसका शव हाजीपुरा के पास एक नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने अरुण की हत्या का आरोप क्षेत्र के ही एक युवक पर लगाया है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। थाना रसूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। नाले के किनारे युवक की स्कूटी और उसकी एक चप्पल भी पड़ी हुई मिली है। परिजनों के मुताबिक मृतक के कान और चेहरे पर चोट भी लगी है। थाना रसूलपुर के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक का शव नाले में मिला था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फिरोजाबाद में युवक का शव नाले में मिला:कुल्फी लेने निकला था; परिवार ने दबंग पर हत्या का आरोप लगाया