प्रयागराज में सुबह से बादल छाए, रिमझिम हो रही बारिश:तापमान में 7-8डिग्री की गिरावट, तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश


प्रयागराज में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जबकि शहर के कुछ इलाकों में हल्की रिमझिम फुहार पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। जगह-जगह जलभराव बुधवार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को बारिश के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर हुई बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। कुछ सड़कों पर पानी भर जाने से सुबह के समय यातायात भी प्रभावित रहा। फाफामऊ क्षेत्र में स्कूल जाने वाले बच्चों को जलभराव से बचकर निकलने में परेशानी हुई। 3 तस्वीर देखिए. तापमान में 8-9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
रविवार को दिन में बादल के साथ धूप की वजह से उमस भरी गर्मी तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के बाद तापमान में 8-9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। 30-40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल प्रोफेसर AR सिद्दीकी ने बताया कि मौसम अगले तीन दिनों तक इसी तरह रहेगा रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30-40km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *