![]()
गोरखपुर में बुधवार सुबह से कभी बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप निकल आई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को उमस और चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बीच-बीच में तेज हवाएं चलने से कुछ देर राहत मिली, लेकिन नमी अधिक होने की वजह से गर्मी का असर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन उमस से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून फिर हुआ सक्रिय भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो गया है। इसका असर गोरखपुर और आसपास के जिलों में अगले छह दिनों तक देखने को मिलेगा। इस दौरान लगभग हर दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। तापमान में आएगी कमी बारिश की वजह से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस फिर बढ़ सकती है। 4 तस्वीरें देखिए… अगले छह दिनों का अनुमान
बुधवार को 34 और 27 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई जगह बारिश हो सकती है। गुरुवार को 33 और 27 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। रुक-रुक कर बारिश होगी और तेज हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को 33 और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का अनुमान है। बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, शनिवार को 32 और 27 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। रविवार को 32 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा तथा अच्छी बारिश हो सकती है। सोमवार को 31 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने का अनुमान है। हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील भी की गई है। गर्मी से राहत की उम्मीद
लगातार बारिश और बादलों की वजह से शहर में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है। हालांकि हवा में नमी अधिक रहने के कारण उमस बनी रह सकती है, इसलिए लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
Source link
गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान:बादलों के बीच निकल रही धूप, 34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान