Devria Sharab Dukaan Sanchalak 3.26 Lakh Rupaye Lapata

अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया में देशी शराब दुकान संचालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक तीन दिन पहले 3 लाख 26 हजार रुपए लेकर घर से निकला था। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकट बहादुरपुर निवासी दिवाकर यादव (30) 16 मार्च से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि वह दुकान की बिक्री के 3.26 लाख रुपये अपने पार्टनर के पास जमा करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका।

गुमशुदगी की शिकायत दर्ज

दिवाकर खोराराम में आलोक राय निवासी भीमपुर गौरा के साथ मिलकर देशी शराब की दुकान संचालित करते थे। पत्नी रीमा देवी के अनुसार, दिवाकर ने घर से निकलते समय कहा था कि वह भुगतान जमा कर लौटेंगे और फिर दुकान जाएंगे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आए।

अगले दिन तक घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

दिवाकर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई मनोहर यादव ग्राम प्रधान हैं, जबकि छोटे भाई बलवंत यादव हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी भी हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

कोतवाल राकेश राय ने बताया-

QuoteImage

परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

QuoteImage

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.