Skip to content
Tuesday, August 25, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • साइबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देने वाला गिरफ्तार:बरेली में सेना की अफसर बनकर 9 लाख की ठगी, 3.54 लाख रुपए वापस
  • uttar pradesh

साइबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देने वाला गिरफ्तार:बरेली में सेना की अफसर बनकर 9 लाख की ठगी, 3.54 लाख रुपए वापस

rrshuklaji@gmail.com2 months ago01 mins


बरेली साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगों को किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था। आरोपी की गिरफ्तारी सेना की अधिकारी बनकर प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री के नाम पर 9.08 लाख रुपये की ठगी के मामले में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़ित के 3.54 लाख रुपये वापस करा दिए हैं, जबकि शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में फरीदपुर की ताज कॉलोनी निवासी रामप्रताप से एक महिला ने संपर्क किया था। उसने खुद को सेना की अधिकारी बताकर प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री का झांसा दिया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9.08 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच में खुला राज जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम जिन खातों में भेजी गई थी, वे मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के नाम पर खुलवाए गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने बिहार निवासी चंदन कुमार दास को गिरफ्तार किया। मामले का एक अन्य आरोपी मनीष दास पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। मजदूरों के नाम पर खुलवाए 14 बैंक खाते पूछताछ में चंदन कुमार दास ने बताया कि गुरुग्राम में डिलीवरी का काम करने के दौरान उसकी मुलाकात ‘राज’ नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने अधिक पैसे कमाने का लालच देकर मजदूरों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि प्रत्येक बैंक खाते के बदले उसे पैसे मिलते थे। उसने बिहार समेत अन्य राज्यों के करीब 14 लोगों के बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए। इतना ही नहीं, उसने अपना बैंक खाता भी उनके इस्तेमाल के लिए दे दिया था। खाते फ्रीज होने पर हुआ ठगी का पता चंदन ने पुलिस को बताया कि जब बैंक खाते फ्रीज होने लगे और पुलिस उसकी तलाश में पहुंची, तब उसे पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। गिरोह के सरगना की तलाश जारी साइबर क्राइम थाना पुलिस का कहना है कि ठग अपनी पहचान छिपाने के लिए सीधे अपने बैंक खातों का इस्तेमाल नहीं करते। वे गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के नाम पर खुलवाए गए खातों के जरिए ठगी की रकम का लेनदेन करते हैं। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य संचालक ‘राज’ और उससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source link

Tagged: Account Renting Arrested Bank Account Scam Bareilly Cyber Crime Cyber Fraud Online Fraud Scammers Uttar Pradesh News

Post navigation

Previous: अर्जेंटीना 13 मिनट में 3 गोल दागकर क्वार्टरफाइनल में:मिस्र को 3-2 से हराया; मेसी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8 गोल किए
Next: लखनऊ में 'कविताई 3.0' और श्रद्धांजलि सभा:वीर भरत तिवारी की स्मृति में पत्रकारों, साहित्यकारों ने भाग लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Rakshabandhan 2026 | Rakhi Shubh Muhurat

rrshuklaji@gmail.com11 minutes ago 0

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में एक्स-रे जांच बंद:रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने से मेडिकोलीगल रिपोर्ट भी अटकी, लौटे मरीज

rrshuklaji@gmail.com34 minutes ago 0

बसपा के महासम्मेलन से अस्मिता ने दिखाई ताकत:आधिकारिक प्रत्याशी बनीं; कठिन होगी चिल्लूपार की लड़ाई

rrshuklaji@gmail.com48 minutes ago 0

बलिया में बाढ़ के हालात गंभीर:कई गांवों में घुसा पानी, NDRF-पीएसी की टीमें तैनात; 850 राशन किट बांटीं

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

Trending News

india
Chhatrapati Sambhajinagar Mountain Accident | Family Statement on Rumors

Recent Posts

  • Chhatrapati Sambhajinagar Mountain Accident | Family Statement on Rumors
  • Delhi Facebook Post Controversy | Rahul Kirad House Protest Update
  • अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या 15% घटी:सख्त इमिग्रेशन नीतियों के बीच 2025-26 में कमी; पिछले साल 3.63 लाख स्टूडेंट गए थे
  • Kiren Rijiju Slams Rahul Gandhi Over Hindu Tradition Remark
  • एमपी में 27 अगस्त तक भारी बारिश के आसार:हरियाणा के गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम, मथुरा में सड़कें और रिहायशी इलाके डूबे

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.