Skip to content
Friday, October 9, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • साइबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देने वाला गिरफ्तार:बरेली में सेना की अफसर बनकर 9 लाख की ठगी, 3.54 लाख रुपए वापस
  • uttar pradesh

साइबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देने वाला गिरफ्तार:बरेली में सेना की अफसर बनकर 9 लाख की ठगी, 3.54 लाख रुपए वापस

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


बरेली साइबर क्राइम पुलिस ने मंगलवार को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो साइबर ठगों को किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराता था। आरोपी की गिरफ्तारी सेना की अधिकारी बनकर प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री के नाम पर 9.08 लाख रुपये की ठगी के मामले में हुई है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़ित के 3.54 लाख रुपये वापस करा दिए हैं, जबकि शेष रकम की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में फरीदपुर की ताज कॉलोनी निवासी रामप्रताप से एक महिला ने संपर्क किया था। उसने खुद को सेना की अधिकारी बताकर प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री का झांसा दिया और अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9.08 लाख रुपये जमा करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी जांच में खुला राज जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम जिन खातों में भेजी गई थी, वे मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के नाम पर खुलवाए गए थे। इसी आधार पर पुलिस ने बिहार निवासी चंदन कुमार दास को गिरफ्तार किया। मामले का एक अन्य आरोपी मनीष दास पहले ही अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। मजदूरों के नाम पर खुलवाए 14 बैंक खाते पूछताछ में चंदन कुमार दास ने बताया कि गुरुग्राम में डिलीवरी का काम करने के दौरान उसकी मुलाकात ‘राज’ नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने अधिक पैसे कमाने का लालच देकर मजदूरों के बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि प्रत्येक बैंक खाते के बदले उसे पैसे मिलते थे। उसने बिहार समेत अन्य राज्यों के करीब 14 लोगों के बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराए। इतना ही नहीं, उसने अपना बैंक खाता भी उनके इस्तेमाल के लिए दे दिया था। खाते फ्रीज होने पर हुआ ठगी का पता चंदन ने पुलिस को बताया कि जब बैंक खाते फ्रीज होने लगे और पुलिस उसकी तलाश में पहुंची, तब उसे पता चला कि इन खातों का इस्तेमाल देशभर में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था। गिरोह के सरगना की तलाश जारी साइबर क्राइम थाना पुलिस का कहना है कि ठग अपनी पहचान छिपाने के लिए सीधे अपने बैंक खातों का इस्तेमाल नहीं करते। वे गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के नाम पर खुलवाए गए खातों के जरिए ठगी की रकम का लेनदेन करते हैं। पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य संचालक ‘राज’ और उससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Source link

Tagged: Account Renting Arrested Bank Account Scam Bareilly Cyber Crime Cyber Fraud Online Fraud Scammers Uttar Pradesh News

Post navigation

Previous: अर्जेंटीना 13 मिनट में 3 गोल दागकर क्वार्टरफाइनल में:मिस्र को 3-2 से हराया; मेसी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 8 गोल किए
Next: लखनऊ में 'कविताई 3.0' और श्रद्धांजलि सभा:वीर भरत तिवारी की स्मृति में पत्रकारों, साहित्यकारों ने भाग लिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

पुलिस भर्ती दौड़ में हांफे अभ्यर्थी, 13 की हालत बिगड़ी:पांचवें और आखिरी दिन तीन के पैर में फ्रैक्चर, एक आईसीयू में भर्ती, मची खलबली

rrshuklaji@gmail.com5 minutes ago 0

अमेठी में दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट:एसपी ने आम घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए

rrshuklaji@gmail.com22 minutes ago 0

कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का छापा, 7 गिरफ्तार:देवरिया में 65 लीटर कच्ची शराब, 300 किलो लहन और उपकरण जब्त

rrshuklaji@gmail.com37 minutes ago 0

NHM के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण की मांग:CMO कार्यालय में प्रदर्शन; 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

rrshuklaji@gmail.com52 minutes ago 0

Trending News

sports
SA20 Auction | Albie Morkel Statement On Jason Rawls Record Bid

Recent Posts

  • SA20 Auction | Albie Morkel Statement On Jason Rawls Record Bid
  • पुलिस भर्ती दौड़ में हांफे अभ्यर्थी, 13 की हालत बिगड़ी:पांचवें और आखिरी दिन तीन के पैर में फ्रैक्चर, एक आईसीयू में भर्ती, मची खलबली
  • अमेरिका में पहली बार सजा-ए-मौत टीवी पर लाइव होगी:16 साल पहले जहां 13 लोगों की जान ली, दोषी को वहीं गोली मारी जाएगी
  • अमेठी में दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर पुलिस अलर्ट:एसपी ने आम घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा के निर्देश दिए
  • कच्ची शराब पर आबकारी विभाग का छापा, 7 गिरफ्तार:देवरिया में 65 लीटर कच्ची शराब, 300 किलो लहन और उपकरण जब्त

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.