![]()
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनाना है। ’ई-पे’ गेटवे से आसान होगा पेमेंट इस समझौते के तहत भारतीय स्टेट बैंक आयोग को अपना उन्नत पेमेंट गेटवे ‘ई-पे (E Pay)’ उपलब्ध कराएगा। अब अभ्यर्थी बिना किसी तकनीकी बाधा के सुगम, तेज और सुरक्षित तरीके से अपना पंजीकरण शुल्क जमा कर सकेंगे। विशेष बात यह है कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टेट बैंक की ओर से यह सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है, जिससे परीक्षार्थियों पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। पारदर्शिता पर जोर आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशान्त कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह साझेदारी अभ्यर्थियों के लिए एक पारदर्शी और कुशल भुगतान प्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल आवेदन प्रक्रिया सरल होगी, बल्कि डिजिटल इंडिया के अभियान को भी गति मिलेगी। प्रयागराज के एलनगंज स्थित आयोग कार्यालय में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में आयोग के सचिव मनोज कुमार और SBI की ओर से उपमहाप्रबंधक (प्रयागराज मंडल) पवन कुमार अरोरा ने आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (लखनऊ सर्कल) दीपक कुमार डे, महाप्रबंधक राजीव कुमार और सहायक महाप्रबंधक स्वदेश श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस पूरी प्रक्रिया के सफल समन्वय में मुख्य प्रबंधक गरिमा श्रीवास्तव और कर्नलगंज शाखा प्रबंधक राजेश कुमार साहू की अहम भूमिका रही।
Source link
UPTET के लिए UPESSC और SBI में समझौता:ई-पे गेटवे से होगी फीस जमा, अभ्यर्थियों के लिए फ्री पेमेंट सेवा