Uttar Pradesh breaking news big news update mirzapur passport found pond fishing net

अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे कार ने स्कूल जा रही स्कूटी सवार टीचर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला टीचर 5 फीट दूर जाकर लोहे की रेलिंग से जा टकराईं। हादसे के बाद कार चालक शिक्षिका को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंचा

.

मृतका की पहचान रेखा लवानिया (45) के तौर पर हुई है। वह नदरोई स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका थीं। पढ़िए पूरी खबर

कानपुर में प्रिंसिपल ने 3 बच्चियों से की अश्लील हरकतें; शिकायत करने पर समझौते का बना रहा था दबाव, पॉक्सो में हुआ गिरफ्तार

कानपुर के पनकी क्षेत्र में प्री-स्कूल चला रहे प्रधानाचार्य ने तीन मासूम बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। स्कूल शिकायत करने पहुंचे परिजनों को देख प्रिंसिपल धमकाते हुए गाली–गलौज करने लगा। तीनों बच्चियों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पनकी निवासी 10 वर्षीय छात्रा कक्षा चार में पढ़ती है और शिवनगर गंगागंज कॉलोनी स्थित एक प्री-स्कूल में पढ़ने के साथ वहीं कोचिंग भी जाती थी। शनिवार को जब परिजनों ने उसे कोचिंग जाने के लिए कहा तो उसने रोते हुए मना कर दिया। जिस पर मां ने कोचिंग नहीं जाने का कारण पूछा।

छात्रा ने बताया कि स्कूल का प्रधानाचार्य ब्रजेश पाल (48) उसके साथ गंदी हरकत करता है। बच्ची ने यह भी बताया कि उसकी दो सहेलियों के साथ भी आरोपी ऐसा ही करता था। पढ़िए पूरी खबर

मिर्जापुर में तालाब से मिले 26 पासपोर्ट, मछली मारते समय जाल में फंसा

मिर्जापुर में एक तालाब से 26 पासपोर्ट बरामद हुए हैं। सोमवार दोपहर गांव के मछुआरे तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे। इसी दौरान उनके जाल में एक बोरी फंस गई। बोरी को बाहर निकालने पर पता चला कि उसमें गिट्टी भरकर कई पासपोर्ट डुबोए गए थे। मछुआरों ने बोरी खोली तो उसमें दो दर्जन से अधिक पासपोर्ट मिले।

बरामद पासपोर्ट मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही और अंबेडकरनगर सहित कई जिलों के लोगों के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदानंद सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामला सोमवार दोपहर का कछवा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.