DDU में 13 जुलाई से चलेंगी ODD सेमेस्टर की क्लासेज:कुलपति ने सभी एफिलिएटेड कॉलेजों और डिपार्टमेंट्स को दिए निर्देश


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सभी डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। कैंपस और कॉलेजों में रेगुलर व सेल्फ फाइनेंस के तहत चलने वाले ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज के ऑड (तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें) सेमेस्टर की क्लासेज 13 जुलाई से शुरू होंगी। सोमवार शाम करीब 6 बजे जारी नोटिस में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सभी डिपार्टमेंट्स के HOD, डायरेक्टर्स, डीन और प्रिंसिपल्स को आदेश दिए हैं। शैक्षणिक कैलेंडर के हिसाब से होगी पढ़ाई
यूनिवर्सिटी ने साफ निर्देश दिया है कि तय तारीख से सभी क्लास का रेगुलर चलना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए ताकि छात्र-छात्राओं को समय से पढ़ाई की पूरी सुविधा मिल सके। इसके साथ ही पूरे शिक्षण कार्य को पहले से तय ‘अकादमिक कैलेंडर’ के अनुसार ही पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया है। समय पर पढ़ाई और रिजल्ट हमारी प्राथमिकता- कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यूनिवर्सिटी में बिना किसी ढिलाई के अनुशासित और समय पर पढ़ाई कराना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सत्र में किसी भी तरह की देरी न हो, इसके लिए सभी विभाग और कॉलेज 13 जुलाई से हर हाल में क्लास शुरू कर दें। उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि वे पहले ही दिन से रेगुलर कॉलेज आएं और अपनी पढ़ाई में हिस्सा लें। कुलपति ने भरोसा दिलाया कि यूनिवर्सिटी समय पर परीक्षा कराने और रिजल्ट देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *