![]()
गाजियाबाद में सोमवार सुबह 10 बजे एक युवक का गन्ने के खेत में शव मिला। उसके पेट, सिर और आंख पर धारदार हथियार और भारी वस्तु से हमले के निशान थे। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला निवाड़ी थाना क्षेत्र के पूठरी गांव का है। पिता को लेने जा रहा था मुजफ्फरनगर के खतौली के रहने वाले नामित कुमार अपने पिता निर्दोष कुमार और पत्नी के साथ गांव पूठरी में रहता था। वह मेरठ के मोतीपुर स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। रविवार शाम करीब 7 बजे वह अपने पिता को लेने निवाड़ी कस्बे जा रहा था, लेकिन न तो वह निवाड़ी पहुंचा और न ही घर लौटा। सोमवार सुबह 10 दस बजे नामित का शव गांव पूठरी के ईख के खेत में मिला। उसके पेट, सिर और आंख पर धारदार हथियार व भारी वस्तु से वार के निशान थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले युवक को यातनाएं भी दी गई थी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया गया है।
Source link
गाजियाबाद में गन्ने के खेत में मिली युवक की लाश:शरीर पर चोट निशान, हत्या की आशंका