Varanasi Friends Run Over Death

नमस्कार, वाराणसी की कल (रविवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में रविवार की सुबह 10 बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादस

.

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की एक पूर्व खिलाड़ी ने यौन उत्पीड़न, मारपीट, और कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने के मामले में कोर्ट में शिकायत की है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम कोर्ट) ने एक सुरक्षा अधिकारी को नोटिस भेजते हुए अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई को तय की है।

सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें…

1. वाराणसी में नहर किनारे मिला युवक का शव:3 महीना पहले लव मैरिज किया, पत्नी के गांव के बाहर से बॉडी बरामद; सिर में चोट

वाराणसी में कछवांरोड पुलिस चौकी से एक किलोमीटर की दूरी पर बिहड़ा नहर के पास रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले, जिससे खून रिस रहा था। उसकी शिनाख्त गौर गांव के जग्गू के रूप में हुई है। वह होटल पर काम करता था। उसकी शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। पढ़ें पूरी खबर…

2. पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:वाराणसी में स्थापना दिवस समारोह में हंगामा, पुलिस ने कार्यक्रम रद्द कराकर जांच शुरू की

वाराणसी के नागर नाटक मंडली में रविवार की दोपहर करीब 01 बजे हंगामा हो गया। एक प्राइवेट कंपनी के स्थापना दिवस समारोह के दौरान बड़ी संख्या में खुद को पीड़ित बताने वाले निवेशक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पढ़ें पूरी खबर…

3. वाराणसी में 50-60KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा:गंगा में नाव डगमगाई, यात्री चीखने लगे, बारिश से गिरा पारा

वाराणसी में पश्चिमी बंगाल के खाड़ी में एक्टिव हुए मानसून का असर देखने को मिला।‌ दोपहर 3 बजे अचानक 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। गंगा में एक नाव हवा के झोंके से डगमगाने लगी। यात्री सहम गए। चीखने-चिल्लाने लगे। पढे़ं पूरी खबर…

4. BHU की पूर्व खिलाड़ी का बनाया कपड़ा बदलते समय वीडियो:कोर्ट में शिकायत, सुरक्षाधिकारी को नोटिस; 8 जुलाई को अगली सुनवाई

काशी हिंदू विश्वविद्यालय की एक पूर्व खिलाड़ी ने यौन उत्पीड़न, मारपीट, और कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने के मामले में कोर्ट में शिकायत की है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम कोर्ट) ने एक सुरक्षा अधिकारी को नोटिस भेजते हुए अगली सुनवाई की तारीख 8 जुलाई को तय की है। पढ़ें पूरी खबर…

5. अब इंटर कालेजों में आनलाइन अटेंडेंस पर मिलेंगे 20 अंक:UP बोर्ड ने 2027 की परीक्षा की शुरू की तैयारी, परीक्षा केंद्र बनाने में नहीं चलेगी मनमानी

UP बोर्ड ने 2027 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। UP बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ की आनलाइन उपस्थिति को पिछले वर्ष से अनिवार्य किया है। इस आनलाइन अटेंडेंस को सीधे केंद्र निर्धारण से जाेड़ दिया गया है। पढें पूरी खबर…

6. काशी के विद्वानों ने कुंभ के ध्वाजारोहण का मुहूर्त निकाला:29 नवंबर से महाराष्ट्र के नासिक में होगा शुभारंभ, देश-विदेश से श्रद्धालु आएंगे

महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ महापर्व का शुभारंभ 29 नवंबर 2026 को होगा। गोदावरी और कपिला नदी के संगम पर स्थित कपिल महामुनि आश्रम में वैदिक विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा।इसके लिए काशी के वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्राविड़ ने शुभ मुहूर्त निर्धारित किया है। पढे़ं पूरी खबर…

7. संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए कल से ऑनलाइन आवेदन:आचार्य प्रथम सेमेस्टर सहित विदेशी भाषाओं व प्रमाण-पत्रीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हो रही है। इसकी अधिसूचना विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

8. काशी में भगवान हनुमान के नाम लिखा गया पत्र:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कारवाई की मांग, NEP के नेता ने कहा-SIT के जांच पर भरोसा नहीं

अयोध्या राम मंदिर चोरी का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। इस बीच विपक्ष सरकार पर विभिन्न आरोप लगा रहा है, जबकि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसी क्रम में वाराणसी में एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जहां नेशनल इक्वल पार्टी (एनईपी) के नेता ने बजरंगबली के मंदिर में रविवार को शाम 4 बजे पत्र सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने की प्रार्थना की। पढ़ें पूरी खबर…

9. वाराणसी में 2 दोस्तों को पिकअप ने रौंदा:पेट्रोल भरवाने जा रहे थे; एक की मौके पर जान गई, दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

वाराणसी में रविवार की सुबह 10 बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र के गजापुर के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

10. वाराणसी में उठाया गया 72-ताबूत, गूंजी सदा-ए-या हुसैन:सदर इमामबाड़े में अंजुमन आबिदिया ने उठाया जुलूस, जियारत को उमड़े जायरीन

वाराणसी के सदर इमामबाड़े लाट सरैया में रविवार की शाम 72-ताबूत का जुलूस उठाया गया। इस जुलूस में शहर की कई अंजुमनों ने हिस्सा लिया। मजलिस को मुजफ्फरनगर से आये मौलाना सैयद मोहम्मद हुसैनी ने खिताब किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.