Mumbai Schools Closed | UP-Bihar Roads Submerged, 2 Kids Drown in Chhattisgarh

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Schools Closed | UP Bihar Roads Submerged, 2 Kids Drown In Chhattisgarh

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 7 जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। पांढुर्णा जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई।

शाजापुर में सबसे ज्यादा 28 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है। रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में रविवार को तेज बारिश के कारण कई जगह पेड़ और बिल्डिंग के हिस्से गिरने की घटनाएं सामने आईं। ठाणे में 17 साल के लड़के की नदी में बहने से और मुंबई में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मुंबई से 4 इंडिगो उड़ानें रद्द और 13 फ्लाइट डायवर्ट हुईं।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने आज सरकारी, प्रायवेट और नगर निगम के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के 10 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश हो रही है। बिहार की कोसी नदी में बारिश के बाद पानी बढ़ गया, जिससे कटाव शुरू हो गया है। रविवार को खगड़िया जिले के शिशवा गांव के छह घर नदी में समा गए। दोनों राज्यों में कई इलाकों सड़कों पर पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गड्ढे में डूबने से 5 और 6 साल के दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं बलौदा बाजार में बालमदेही नदी में अचानक आई बाढ़ से 250 से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर में फंस गए।

मानसून आज पूरे देश को कवर कर सकता है…

देशभर से मौसम की 7 तस्वीरें…

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तेज बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है।

मध्य प्रदेश के शाजापुर में तेज बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है।

महाराष्ट्र के पुणे में समृद्धि लेक सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिर गई।

महाराष्ट्र के पुणे में समृद्धि लेक सोसाइटी की बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिर गई।

पुणे में बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिरने से करीब 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

पुणे में बाउंड्री वॉल पार्किंग शेड पर गिरने से करीब 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार को करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में रविवार को करीब एक घंटे तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी नदी की तरह बहने लगा।

गुजरात के ऊना में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। कनेक्टिविटी बाधित होने से कई गांवों से संपर्क कट गया।

गुजरात के ऊना में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। कनेक्टिविटी बाधित होने से कई गांवों से संपर्क कट गया।

हरियाणा के झज्जर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

हरियाणा के झज्जर में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला गया।

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार के बालमदेही नदी में बाढ़ में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला गया।

अगले 2 दिन मौसम का हाल

7 जुलाई

  • यूपी के 22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • पश्चिम बंगाल के 2 जिलों में रेड अलर्ट और 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • ओडिशा में 5 जिलों में रेड अलर्ट और आठ अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

8 जुलाई

  • आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।
  • असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
  • सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.