Kaushambi Police: 20 Personnel Line Hazir

पंकज केसरवानी | कौशांबी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रविवार को जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों में तैनात 20 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित (लाइन हाजिर) कर दिया गया है। उन्हें तत्काल अपना वर्तमान कार्यभार छोड़कर पुलिस लाइन में योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी अंकुर तिवारी (थाना मंझनपुर), आरक्षी विकास (थाना मंझनपुर), कांस्टेबल रितेश मौर्य (थाना करारी), आरक्षी गोविंद शर्मा (थाना मोहब्बतपुर पइंसा), आरक्षी ईश्वरचन्द्र यादव (थाना महेवाघाट), आरक्षी अभिषेक यादव (थाना महेवाघाट), आरक्षी पुष्पेन्द्र (थाना महेवाघाट), आरक्षी सचिन (थाना कौशाम्बी), आरक्षी आकाश दुबे (थाना सैनी), आरक्षी रिंकू कुमार सिंह (थाना कड़ाधाम), आरक्षी बृजेश (थाना कड़ाधाम), आरक्षी शिवजीत सिंह (थाना कोखराज), आरक्षी पंकज कुमार (थाना कोखराज), मुख्य आरक्षी पंकज सिंह कुंवर (थाना सराय अकिल), आरक्षी योगेश (थाना सराय अकिल), आरक्षी शिवम सिंह (थाना पिपरी), आरक्षी नीरज यादव (थाना संदीपनघाट), मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध सिंह (थाना संदीपनघाट), मुख्य आरक्षी नफीस (थाना चरवा) और आरक्षी देवव्रत (थाना चरवा) शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई का उद्देश्य जनपद पुलिस में अनुशासन और कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *