![]()
मेरठ के 2 युवकों की उत्तराखंड के चकराता में मौत हो गई है। दोनों युवक मेरठ कंकरखेड़ा के सैनिक विहार के रहने वाले थे। अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ ये लोग चकराता घूमने गए थे। देहरादून के साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कार खाई में गिरने से यूपी के 2 पर्यटकों की मौत हो गई। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर कलेथा के पास हुआ। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना पर कालसी थाना पुलिस, चकराता थाना पुलिस और तहसीलकर्मी के साथ ही डाकपत्थर से फायर सर्विस से मौके पर पंहुची। जहां स्थानीय लोगों के साथ पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। कलेथा के पास अनियंत्रित होकर गिरी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश के बिजनौर से कुछ पर्यटक हुंडई i20 कार (UP15DB8712) में सवार होकर वाया क्वानू चकराता घूमने जा रहे थे। कलेथा के पास अचानक अनियंत्रित होकर कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी को खाई से बाहर निकालकर सड़क पर पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया भेजा गया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों का इलाज जारी है। दो घायलों की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
पुलिस और 108 आपातकालीन एम्बुलेंस सूचना पर मौके पर पहुंची। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के साथ खाई में उतरकर क्षतिग्रस्त कार से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने तीन गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को किसी तरह खाई से बाहर निकाला। कार हादसे में मौत-
शैंकी पुत्र राजेश पंवार (उम्र 24 वर्ष), निवासी- सैनिक विहार, कंकरखेड़ा, मेरठ, उत्तर प्रदेश
ऋषभ
घायलों के नाम-
विशू पुत्र डिंपल शर्मा (उम्र 21 वर्ष), निवासी- शिवला कलां, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
भुवन शर्मा पुत्र जागेश (उम्र 22 वर्ष), निवासी- नूरपुर, शिवला कलां, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
प्रशांत पुत्र अजय सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी- किरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश
Source link