![]()
बुलंदशहर में भर्ती परीक्षाओं के दौरान मेडिसिन मार्केट बंद न करने की मांग पर जिलाधिकारी ने दवा विक्रेताओं को आश्वासन दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में किसी भी परीक्षा के कारण दवा बाजार बंद नहीं किया जाएगा। बीसीडीए (बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन) के तत्वावधान में गुरुवार को दवा विक्रेताओं और पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पूर्व में एफबीएम इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र के दौरान मेडिसिन मार्केट बंद कराए जाने से व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानी हुई थी। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी सरकारी भर्ती परीक्षा के दौरान मेडिसिन मार्केट बंद कराने का कोई आदेश नहीं है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मरीजों और आम जनता को आवश्यक दवाएं आसानी से उपलब्ध होती रहें, इसके लिए बाजार खुला रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद दवा विक्रेता एवं पदाधिकारी सीओ सिटी से भी मिले। सीओ सिटी ने भी स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षाओं के दौरान मेडिसिन मार्केट बंद नहीं कराया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए बाजार सुचारु रूप से संचालित रहेगा। इस दौरान बीसीडीए के अध्यक्ष देवेश त्यागी, महामंत्री संजय साहनी, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सहसचिव विशन आर्य, मीडिया प्रभारी अंकुश अग्रवाल सहित मनीष अग्रवाल, अनुराग जिंदल, पंकज मलिक, पप्पू त्यागी, राजेश आर्य, राजेश गर्ग, मोहित गर्ग, सनी अरोरा, पवन गर्ग, देवेंद्र लोधी, ब्रजवीर सिंह, अंकित गर्ग, नवीन गर्ग, लोकेश सिंघल, कामिल और रिजवान समेत कई अन्य दवा विक्रेता मौजूद रहे।
Source link
भर्ती परीक्षाओं में मेडिसिन मार्केट बंद नहीं होगा:डीएम ने दवा विक्रेताओं को दिया आश्वासन, सीओ सिटी ने भी की पुष्टि