आगरा में रविवार सुबह से धूप निकल रही है। लोग उमसभरी भीषण गर्मी से परेशान हैं। सुबह से ही उमस से बेहाल हैं। दोपहर बाद मौसम बदलने के आसार हैं। 2 दिन फिर गर्मी, उमस झेलनी पड़ सकती है। 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट है।
.
तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी हुई है। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को दिन के तापमान में 2.7°C दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया है।
जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 4 जुलाई | 37.0°C | 25.4°C |
| 3 जुलाई | 34.3°C | 28.7°C |
| 2 जुलाई | 37.6°C | 26.7°C |
| 1 जुलाई | 33.3°C | 28.4°C |
| 30 जून | 38.1°C | 30.3°C |
| 29 जून | 42.9°C | 30.4°C |
| 28 जून | 42.6°C | 26.7°C |
| 27 जून | 43.2°C | 30.0°C |
| 26 जून | 43.0°C | 28.9°C |
| 25 जून | 41.9°C | 26.9°C |
आगरा के लोग इन दिनों उमसभरी गर्मी झेल रहे हैं। शनिवार को दिनभर बादल छाये रहे। शनिवार सुबह झमाझम बारिश हुई। शाम को भी हल्की बारिश हुई लेकिन दिनभर उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि पिछले सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। तापमान अधिक नहीं रहा लेकिन उमसभरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

रविवार सुबह से ही आगरा में निकली धूप।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार दोपहर बाद बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। दोनों दिन सूखा रह सकता है। अन्यथा की स्थिति में बूंदाबांदी या रिमझिम देखी जा सकती है। इसके बाद 7 जुलाई से बारिश का दौर फिर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट

दोपहर बाद आगरा का मौसम बदल सकता है।
आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 5 जुलाई | 37°C | 26°C |
| 6 जुलाई | 37°C | 27°C |
| 7 जुलाई | 36°C | 26°C |
| 8 जुलाई | 37°C | 26°C |
| 9 जुलाई | 34°C | 24°C |