12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, फूड कोर्ट और फन जोन:ऐसा है प्रयागराज का नया 'प्रेरणा स्थल पार्क', कल CM करेंगे उद्घाटन


प्रयागराज के लोगों को जल्द ही एक नया सार्वजनिक आकर्षण मिलने जा रहा है। संगम नगरी में तैयार हुआ ‘प्रेरणा स्थल पार्क’ राष्ट्रभक्ति, प्रेरणा और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम होगा। करीब 12 से 15 हजार वर्गफीट क्षेत्र में विकसित इस पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अशोक सिंघल की 12-12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आम लोगों के लिए प्रवेश पूरी तरह फ्री रहेगा। आगे चलकर यहां फूड कोर्ट, फन जोन और नौकायन घाट जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह पार्क शहर के प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन केंद्रों में शामिल हो सके। राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा है थीम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर इसका उद्घाटन करेंगे। नगर निगम की ओर से तैयार किए गए इस पार्क को राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा की थीम पर विकसित किया गया है। यहां स्थापित तीनों प्रतिमाएं विशेष रूप से दिल्ली से तैयार कराकर मंगाई गई हैं। नगर निगम का मानना है कि इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी राष्ट्रसेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को आत्मसात कर सकेगी। करीब 75 लाख में विकसित हुआ
प्रेरणा स्थल पार्क का निर्माण लगभग 12 से 15 हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में किया गया है। इस परियोजना पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि नगर निगम का कहना है कि भविष्य में इसके विस्तार और विकास पर अतिरिक्त निवेश भी किया जाएगा। एक महीने में तैयार हुआ
नगर निगम ने पार्क का निर्माण करीब एक महीने में पूरा कराया। पहले इसका उद्घाटन 26 जून को प्रस्तावित था, लेकिन कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब 6 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे। PPP मॉडल पर होगा संचालन और विकास
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार पार्क का संचालन और विकास पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा। इसके तहत यहां समय के साथ नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। फूड कोर्ट, फन जोन भी बनेगा आकर्षण
महापौर गणेश केसरवानी ने बताया, पार्क में फूड कोर्ट और फन जोन भी विकसित किए जाएंगे। पार्क के समीप बने नौकायन घाट को भी पर्यटन से जोड़ने की योजना है, जिससे यह क्षेत्र शहर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो सके। राष्ट्रभक्ति का संदेश देगा प्रेरणा स्थल
महापौर का कहना है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर इस पार्क का उद्घाटन होना प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार जिन तीन विभूतियों की प्रतिमाएं यहां स्थापित की गई हैं, उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इस पार्क का उद्देश्य लोगों, विशेषकर युवाओं को उनके जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *