पेमेंट विवाद में हुई थी पंजाब क्लब डांसर की हत्या:आखिरी पेमेंट से फंसा यूपी का मैकेनिक, हाथ पर लिव-इन पार्टनर के टैटू, जैकेट से दोस्त ने पहचाना


हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-20 से हुई पंजाब की क्लब डांसर हत्या पेमेंट विवाद के चलते हुई थी। कपूरथला में मोहल्ला जट्ट पुरा की रहने वाली माधरी उर्फ सिमरन मोहाली के जीरकपुर में लिव इन पार्टनर के साथ अक्तूबर 2025 से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक माधरी उर्फ सिमरन जीरकपुर के क्लबों में डांस करती थी। उसका लिव इन पार्टनर इंद्र भी जीरकपुर में ही उसके साथ रहता था। 13 नवंबर की रात को माधुरी को यूपी के गोंडा निवासी कार मैकेनिक के साथ क्लब से आई थी। रास्ते में दोनों ने सेक्स भी किया। उसके बाद पेमेंट को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। माधुरी ने अपने लिव इन पार्टनर के नंबर पर 450 रुपए ट्रांसफर भी करवाए थे।
450 रुपए की पेमेंट ही आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस का जरिया बनी। फिलहाल आरोपी गुजरात के सूरत शहर में जॉब कर रहा था। जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां पर उसको 2 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। 4 पॉइंट में समझिए हत्या की पूरी कहानी.. अब जानिए कैसे की हत्या… अन्य आरोपी की भूमिका तलाश रही पुलिस : ढाका
पंचकूला स्थित सेक्टर-20 थाने के एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद करने व घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि इस हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता थी या नहीं। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *