अंतरराष्ट्रीय कफ सिरप तस्करी गिरोह का मुख्य हैंडलर गिरफ्तार:हावड़ा से पकड़ा गया जुबेर हुसैन, बांग्लादेश में ट्रकों से करता था सप्लाई


सोनभद्र पुलिस ने नशीले कफ सिरप की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोह के मुख्य हैंडलर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। नशीले कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ एसआईटी टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले नेटवर्क का खुलासा किया। वहीं गिरोह के मुख्य हैंडलर जुबेर हुसैन शेख को हावड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाकर पूछताछ की जा रही है। ड्राइवर माल को सीमा पार पहुंचाते थे एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह संगठित गिरोह रांची स्थित शैली ट्रेडर्स के जरिए संचालित हो रहा था। यहां से नशीले कफ सिरप की खेप ट्रकों के माध्यम से बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक भेजी जाती थी। तस्करी के लिए पूर्णिया, सिलीगुड़ी और कूचबिहार बॉर्डर रूट का इस्तेमाल किया जाता था। जहां से बांग्ला भाषी चालक माल को सीमा पार पहुंचाते थे। जांच में सामने आया कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। ट्रकों में कफ सिरप को फर्जी बिल के जरिए चावल या अन्य खाद्यान्न के रूप में दिखाकर परिवहन किया जाता था। ताकि शक न हो। गिरोह के सदस्य सीधे संपर्क से बचते हुए कोड वर्ड के माध्यम से ही बातचीत करते थे। सप्ताह में 2-3 ट्रकों की करता था सप्लाई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हर ट्रक के बदले करीब 30 हजार रुपए लेता था। सप्ताह में 2-3 ट्रकों की सप्लाई करता था। गिरोह ड्राइवरों को लालच देने के साथ-साथ सुरक्षा और कानूनी मदद का भरोसा भी देता था। जिससे कई लोग इससे जुड़े हुए थे। एसपी ने कहा, इस नेटवर्क से जुड़े कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि अन्य की तलाश जारी है। थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। एसपी ने कहा कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क को खत्म किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *