![]()
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम को सड़क हादसा हो गया। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव के पास एक तेज रफ्तार आर्टिगा कार डिवाइडर पर खड़े लोहे से लदे ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि आर्टिगा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये सभी बलिया से लखनऊ जा रहे थे। सूचना मिलने पर यूपीडा की टीम और लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जिस ट्रेलर से आर्टिगा टकराई, वह कुछ घंटे पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। यह उसी ट्रेलर से हुई दूसरी दुर्घटना थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
खड़े ट्रेलर से टकराई कार, पांच लोग गंभीर घायल:बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बलिया से लखनऊ जा रहे थे