बागपत में कार डिवाइडर से टकराई:एयरबैग खुलने से बची जान, तीन घायल; व्यापारी ने एक्सप्रेस-वे कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया


बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। कार के एयरबैग खुलने से तीनों की जान बच गई। शामली निवासी व्यापारी गौरव गोयल ने बताया कि वह अपने पिता दिनेश कुमार गोयल और पत्नी पूजा गोयल के साथ दिल्ली से शामली लौट रहे थे। रमाला थाना क्षेत्र में हाईवे पर बेरीकेड्स पड़े थे, लेकिन वहां कोई साइन बोर्ड नहीं लगा था। गौरव गोयल ने इसे एक्सप्रेस-वे कर्मियों की लापरवाही बताया, जिसके कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। गौरव गोयल ने शनिवार को रमाला थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे हटवाया। गौरव गोयल ने आरोप लगाया कि यह गंभीर हादसा रोड के ठेकेदार और अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। उन्होंने पुलिस से जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *