राजेंद्र चौधरी का हाल जानने लोहिया अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव:शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने पर पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में संस्थान में कराया गया रेफर


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एक घंटे तक चला रेस्क्यू, डॉक्टरों ने बचाई जान
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता के अनुसार, राजेंद्र चौधरी को शुक्रवार 4 जुलाई को करीब 11:40 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की टीम ने लगभग एक घंटे तक सीपीआर, वेंटिलेटर सपोर्ट और अन्य आपातकालीन उपचार देकर उनकी धड़कन और रक्तचाप सामान्य किया। हालत में सुधार के बाद लोहिया संस्थान किया गया रेफर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर दोपहर करीब पौने दो बजे एंबुलेंस से उन्हें लोहिया संस्थान के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। वहां कार्डियोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे अखिलेश, डॉक्टरों से की बातचीत
शनिवार को अखिलेश यादव लोहिया संस्थान पहुंचे और राजेंद्र चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से उपचार की प्रगति पर चर्चा की और परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। अस्पताल में सपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजेंद्र चौधरी का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *