![]()
बदायूं में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दौरान बायोमेट्रिक जांच में शुक्रवार को महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई। प्रथम पाली की परीक्षा में बायोमेट्रिक मिलान में गड़बड़ी पाए जाने के बाद केंद्र पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह घटना शहर के राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास कॉलोनी स्थित परीक्षा केंद्र पर हुई। प्रथम पाली में परीक्षा देने पहुंची जूली सिंह नामक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान उसका रिकॉर्ड सिस्टम में दर्ज विवरण से मेल नहीं खाया, जिसके बाद परीक्षा केंद्र प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला अभ्यर्थी जूली सिंह के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि यह पहचान छिपाकर परीक्षा देने का प्रयास था या इसके पीछे कोई संगठित सॉल्वर गैंग सक्रिय है। इस वर्ष टीईटी परीक्षा में नकल और फर्जी अभ्यर्थियों पर शिकंजा कसने के लिए बायोमेट्रिक, फेस वेरिफिकेशन और कड़ी निगरानी जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
TET में बायोमेट्रिक मिसमैच से महिला अभ्यर्थी पकड़ी गई:बदायूं में फर्जीवाड़े के शक में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा