भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी में 36 घंटे रहेंगे:5 स्टार होटल में मंत्रियों-सांसद के साथ 'पावर मीटिंग'; RSS के कार्यालय जाएंगे


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज (4 जुलाई) लखनऊ पहुंच रहे हैं। साथ में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी रहेंगे। नितिन नवीन का यह पहला यूपी दौरा 2027 के चुनावी रोडमैप और संगठन में नई जान फूंकने पर केंद्रित रहेगा। नितिन नवीन के दौरे के 3 मायने 1. यूपी में हैट्रिक लगाने का चैलेंज अमित शाह के कार्यकाल में 2017 और जेपी नड्डा के कार्यकाल में 2022 में भाजपा ने यूपी चुनाव जीते थे। अब नितिन नवीन के सामने 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने की बड़ी चुनौती है। 2. PDA की काट और राममंदिर विवाद 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के ‘PDA’ फॉर्मूले से हुए नुकसान की काट ढूंढना पहली प्राथमिकता रहेगी। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के हालिया विवाद पर संगठन को नया संदेश देना होगा। 3. संगठन की नई टीम में जोश भरना करीब 9 दिन पहले घोषित हुई भाजपा की नई प्रदेश टीम से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहली बार सीधा संवाद होगा। इनमें अभिजात मिश्रा, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, यतेंद्र शर्मा और अंकुर शर्मा जैसे युवा चेहरे हैं। सरकार, संगठन और संघ (RSS) के बीच बेहतर तालमेल बैठाने की कोशिश होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *