देवरिया में सांप के डसने से महिला की मौत:उपले रखते समय काटा, गांव वालों ने सांप को बोतल में बंद किया


देवरिया के महुआडीह थाना क्षेत्र के विशूनपुर मुरार गांव में शुक्रवार देर शाम लगभग आठ बजे सांप के डसने से 57 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विशूनपुर मुरार गांव निवासी बनारसा देवी (57), जो स्वर्गीय रामजी की पत्नी थीं। शुक्रवार रात करीब 8 बजे अपने घर के सामने रखे गोहरा (उपलों का ढेर) में उपले रख रही थीं। इसी दौरान गोहरा में छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप डसने के बाद वापस गोहरा में घुस गया। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर एक प्लास्टिक की बोतल में बंद कर दिया। इसके बाद परिजन बनारसा देवी को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। वहांउन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया सांप भी अस्पताल लाया गया था। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *