![]()
लखीमपुर में एक गांव में शुक्रवार सुबह खेत में किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना गोला कोतवाली क्षेत्र की मूड़ासवारान में हुई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ गोलू वर्मा के रूप में हुई है। अरुण के चाचा विद्यासागर ने बताया कि उसके भाई व मृतक अरुण के पिता का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था। घर की सारी जिम्मेदारी मां और अरुण पर ही थी। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अरुण घर से निकला था। देर शाम तक वापस न लौटने परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास एक धान की रोपाई के लिये तैयार खेत में अरुण का शव धसा पड़ा मिला। सूचना पर मूड़ासवारान चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। अरुण तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर से घर में मातम छा गया। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी से रंजिश या विवाद होने से साफ इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि मौत के असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। खेत होने की वजह से आसपास कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Source link
धान के खेत में धंसा मिला युवक का शव:लखीमपुर में एक दिन पहले से था लापता, तीन बहनों का था इकलौता भाई