![]()
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने एलडीबी बैंक मैनेजर की पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली। जहां पर घटना हुई, वहां पर रोज रात को पुलिस खड़ी रहती है। महिला लुटेरे को पीछे दौड़ी, लेकिन वो बाइक लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची । लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को सुराग लगा रही है।
जानकारी के अनुसार एत्मादपुर निवासी एलडीबी बैंक के अध्यक्ष शंकर ध्वज सिंह की पत्नी रात करीब 9 बजे रामबाग से आ रही थीं। हाईवे के सर्विस रोड पर जेडी हॉस्पीटल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन तोड़ ली। जहां पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां पर रोज रात को चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ चेकिंग करते हैं। लोगों ने बताया कि बाइक सवार चेन तोड़कर हाईवे पर भाग गए। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
Source link
पुलिस के चेक प्वाइंट के पास महिला की चेन लूटी:एलडीबी बैंक अध्यक्ष की पत्नी से हुई वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना