![]()
सहारनपुर में एक युवती की तस्वीरें और वीडियो एडिट कर उन्हें आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने, लगातार पीछा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चिलकाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी साबिर पुत्र रियासत के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गुरुवार शाम 6 बजे पटनी गांव के पास सादान नर्सरी के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इंस्टाग्राम से फोटो डाउनलोड कर बनाई फर्जी ID युवती ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती है। पढ़ाई के दौरान और चिलकाना बाजार आने-जाने के समय आरोपी उसका पीछा करता था और अभद्र टिप्पणियां करता था। बदनामी और पढ़ाई प्रभावित होने के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। आरोप है कि आरोपी ने इंस्टाग्राम से उसकी तस्वीरें और वीडियो डाउनलोड कर उन्हें एडिट किया। इसके बाद फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें प्रोफाइल फोटो और अन्य पोस्ट के रूप में अपलोड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अस्पताल पहुंचकर किया हंगामा शिकायत के मुताबिक, परिवार की समझाइश के बाद आरोपी ने दोबारा ऐसी हरकत न करने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसने फिर उत्पीड़न शुरू कर दिया। युवती का आरोप है कि 25 जून को जब वह देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में ड्यूटी पर थी, तब आरोपी वहां पहुंच गया। उसने अस्पताल के बाहर स्टाफ के सामने गाली-गलौज की और अपमानजनक बातें कहीं। इसके बाद आरोपी युवती के किराए के कमरे तक पहुंच गया और मकान मालिक को धमकाते हुए युवती को जान से मारने की धमकी दी। IT एक्ट में केस, कोर्ट में होगा पेश लगातार पीछा किए जाने, सोशल मीडिया पर बदनाम करने और धमकियों से परेशान होकर युवती ने चिलकाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 67A में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
इंस्टाग्राम पर युवती को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार:सहारनपुर में सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट किए, IT एक्ट में FIR