लखनऊ में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक-सवार दो हमलावर फरार:पुरानी रंजिश में घटना की आशंका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस


लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात युवक पर फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रीति नगर स्थित एकता पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो युवकों ने कौशल पांडे को निशाना बनाकर गोली चला दी। राहत की बात यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी और कौशल पांडे बाल-बाल बच गया। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे गोली चलने की सूचना पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि कौशल पांडे अपने कुछ साथियों के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान आशुतोष तिवारी और गौरव बाजपेयी बाइक से पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज और मड़ियांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं। फायरिंग के पीछे की वजह की जांच की जा रही है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *