![]()
बलिया में खेत पर काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दरअसल, सीसोटार गांव निवासी 48 वर्षीय प्रेमचंद यादव अपने खेत में परवल तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से प्रेमचंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बलिया में किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत:खेत में परवल तोड़ते समय चपेट में आया, परिजनों से विधायक ने की मुलाकात