कौशांबी एसपी ने आषाढ़ मेले की सुरक्षा जांची:5 जुलाई से शुरू होने वाले मेले की पार्किंग व्यवस्था का जायजा


कौशांबी के कड़ाधाम स्थित 51 शक्ति पीठ मां शीतला माता मंदिर में 5 जुलाई से विशाल आषाढ़ मेला शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार रात 9 बजे एसपी कौशांबी सत्यनारायण प्रजापत ने सीओ सत्येन्द्र तिवारी और कड़ाधाम थाना प्रभारी विनीत सिंह के साथ भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी कौशांबी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा कराया जाए। इसका उद्देश्य मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनने से रोकना है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि कड़ाधाम का आषाढ़ मेला जिले का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है, जिसमें लाखों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह से भी सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एसपी ने क्षेत्रीय चौकीदारों और मेले की सुरक्षा में लगे अधिकारियों को श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने और आने वाले श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *