Bulandshahr Police IGRS Complaints Disposal 2026

प्रदुमन कौशिक | बुलंदशहर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर पुलिस ने एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जून 2026 माह के लिए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में हासिल की गई।

इस अवधि के दौरान, पुलिस ने कुल 4691 शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। इन शिकायतों में ऑनलाइन संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, सीएम संदर्भ, पीजी पोर्टल और एसएसपी/डीएम संदर्भ से प्राप्त मामले शामिल थे। शिकायतकर्ताओं से मिले संतुष्ट फीडबैक के आधार पर बुलंदशहर को यह शीर्ष रैंक प्रदान की गई है।

शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनपद के 19 थानों ने भी शीर्ष रैंक प्राप्त की है। इनमें थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, अगौता, औरंगाबाद, महिला थाना, सिकंदराबाद, गुलावठी, ककोड़, स्याना, बीबीनगर, नरसैना, खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, सलेमपुर, पहासू, अहमदगढ़, अहार, रामघाट और छतारी शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए हैं।

IGRS सेल में तैनात पुलिसकर्मियों और शीर्ष रैंक वाले थानों में IGRS निस्तारण का कार्य देख रहे पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *