विदेश भेजने के नाम पर युवक से1.55 लाख की ठगी:कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, समझौता कराने के बावजूद नहीं मिले पैसे


अयोध्या के रुदौली पटरंगा थाना पटरंगा क्षेत्र के कूड़ासादब स्थित मोबाइल टावर पर बुधवार सुबह 11 बजे एक युवक चढ़ गया। युवक पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गए। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पटरंगा थाना क्षेत्र के कटिहार पुरवा (पोस्ट गेरड़ा) निवासी 30 वर्षीय संजय पुत्र रामधीरज का आरोप है कि घरौंडा निवासी मकसूद पुत्र पुत्तन ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख 55 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसकी रकम वापस की गई। कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई परिजनों के मुताबिक, संजय ने कई बार अपनी रकम वापस मांगने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि पटरंगा थाने में कई बार प्रार्थना पत्र दिए गए, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी कराया गया था और जल्द पैसा वापस दिलाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक रकम नहीं मिली। आहत होकर टावर पर चढ़ा युवक बताया गया कि इसी से आहत होकर संजय बुधवार सुबह करीब 11 बजे कूड़ासादब स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने में जुट गए। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी से युवक के आरोपों को लेकर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा है। फिलहाल युवक अभी टावर पर चढ़ा हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *