डकैत जगन गुर्जर का धौलपुर में आज होगा अंतिम संस्कार:कल परिजनों-प्रशासन के बीच बनी थी सहमति, परिवार को मिलेगी सुरक्षा


कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का आज (बुधवार) धौलपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जगन के पैतृक गांव डांग के भवुतीपुरा में अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। सुबह से 6 बजे से ही लोग जुटने शुरू हो गए हैं। सुबह करीब 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में हुई थी हत्या 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। जगन की हत्या के की सूचना मिलने के बाद जगन गुर्जर के परिजन अजमेर पहुंच गए थे। डकैत जगन गुर्जर के बेटे आसाराम सहित परिवार और समाज के लोग 30 जून (मंगलवार) की सुबह 7 बजे से अजमेर में जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर धरना दे रहे थे। मंगलवार देर शाम 7 बजे प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बनी। इसके बाद परिजनों ने जगन गुर्जर का शव लिया। —- ये भी पढ़ें- डकैत जगन गुर्जर के परिजनों का धरना खत्म, सहमति बनी:परिवार को मिलेगी सुरक्षा, बेटे के साथ रहेगा गार्ड; भाई पप्पू गुर्जर दूसरी जेल में होगा शिफ्ट
डकैत जगन गुर्जर की हत्या के विरोध में परिवार वालों का अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर चल रहा धरना 12 घंटे बाद खत्म हो गया। प्रशासन की ओर से जगन के परिजनों की मांगों पर सहमति जताई है। इसमें जगन के परिवार को सुरक्षा देने समेत 5 मांगें शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *