![]()
हापुड़ में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के तहत मंगलवार शाम को इंद्रप्रस्थ कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि सतपाल सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व इसे सम्मान की दृष्टि से देखता है। सैनी ने जोर देकर कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर भाजपा सरकार ने डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया है।
क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी ने अपने भाषण में भाजपा को कार्यकर्ता आधारित संगठन बताया, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को देवतुल्य माना जाता है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले, अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को छोड़कर, कांग्रेस ने देश के विकास को बाधित किया। बजरंगी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे,जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विजयपाल आढ़ती, हरेंद्र तेवतिया, पूर्व विधायक कमल मलिक, पूर्व विधायक जयप्रकाश, जिला महामंत्री श्यामेन्द्र त्यागी, कपिल सिंघल, राहुल उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजसुंदर तेवतिया, राजीव सिरोही, राजेश शर्मा, मनोज गौतम, जयभगवान शर्मा, पायल गुप्ता, जिला मंत्री अमित शर्मा, हितेश मोदी, अमित टांक, राकेश बजरंगी, मनोज बाल्मीकि, संगीता पुरुषोत्तम, मालती भारती, अंशुल मित्तल, शैलेंद्र राणावत, आशीष सिंघल, बिट्टू जाटव, फैज अंसारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
हापुड़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़े में बलिदान को किया याद