राम मंदिर दान चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- महादंड मिलेगा:भोपाल में कहा- भारत के मुसलमान इंडोनेशिया जाकर देखें, नमाज पढ़ने वाले दिवाली मनाते हैं


भोपाल में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंगलवार को राम मंदिर से जुड़े हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस घटना से लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन परंपरा से जुड़े लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। धीरेंद्र शास्त्री के मुताबिक, यह सिर्फ एक मंदिर का मामला नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की प्रतिष्ठा और विश्वास से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के धाम में रहकर इस तरह का कृत्य करने वालों को महादंड मिलेगा। धर्म विरोधी ताकतें ऐसी परिस्थितियां बना रही हैं- शास्त्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में संघ और चंपत राय का नाम आने तथा उन पर एफआईआर दर्ज नहीं होने के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। एसआईटी और जांच एजेंसियां लगी हैं, इसलिए उन्हें निष्पक्ष जांच करने दी जानी चाहिए। विदेशों में इस मामले की आलोचना पर उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा को मानने वाले लोगों के मन में यह पीड़ा है। उन्होंने बताया कि जकार्ता में भी मैंने इस विषय का जिक्र किया था। ‘देश में धर्म विरोधी ताकतें ऐसी परिस्थितियां बना रहीं’ सभी मंदिरों को शंकराचार्य के नियंत्रण में देने के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्म विरोधी ताकतें ऐसी परिस्थितियां बना रही हैं, जिससे मंदिरों और संतों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंदिरों की सेवा और प्रबंधन की जिम्मेदारी ऐसे लोगों को मिलनी चाहिए, जो सनातन, वैष्णव परंपरा और भगवान के प्रति पूरी तरह समर्पित हों। इंडोनेशिया में 5 वक्त के नमाजी भी कथा सुनते हैं- शास्त्री अपने संबोधन में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत के मुसलमानों के संदर्भ में इंडोनेशिया का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को इंडोनेशिया जाकर देखना चाहिए। वहां पांच वक्त की नमाज पढ़ने वाले लोग दीपावली भी मनाते हैं और रामकथा में भी शामिल होते हैं। भोपाल में कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन करेंगे बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भोपाल के हबीबगंज स्थित कैंसर हीलर सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हैं। सेंटर के डायरेक्टर डॉ. तरंग कृष्ण ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य कैंसर मरीजों को एक ही स्थान पर आधुनिक जांच, विशेषज्ञ परामर्श और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही इलाज से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसी उद्देश्य से भोपाल में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कैंसर हीलर सेंटर की स्थापना की गई है। उद्घाटन समारोह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के संबोधन के साथ सेंटर का औपचारिक शुभारंभ होगा। इसके बाद डॉ. तरंग कृष्ण मीडिया को सेंटर की सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार, समय पर जांच और बेहतर रोगी परिणामों पर भी चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार यह सेंटर भोपाल ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों के लिए भी राहत लेकर आएगा। यहां आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में कैंसर से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख कम करना पड़ेगा। ये खबर भी पढ़ें… राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष की दान चोरी पर चुप्पी: उज्जैन में भास्कर के सवालों पर बचते नजर आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंचे। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट में दान चोरी को लेकर दैनिक भास्कर ने सवाल किए।उन्होंने सवालों के जवाब नहीं दिए। मुंह पर उंगली रखकर चुप रहने का इशारा किया। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *